Breaking News

बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में गृह रक्षकों एवं आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकीय शिविर का किया जाएगा आयोजन

बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में गृह रक्षकों एवं आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकीय शिविर का किया जाएगा आयोजन

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चिकित्सक द्वारा गृह रक्षकों एवं आमजनों को तंबाकू का सेवन नहीं करने हेतु दिलाया जाएगा शपथ*

दरभंगा जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशाम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 31 मई 2022 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र, कादिराबाद में पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक गृह रक्षकों एवं आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 31 मई 2022 (विश्व तंबाकू निषेध दिवस) के अवसर पर उक्त शिविर में चिकित्सकों द्वारा गृह रक्षकों एवं आमजनों को तंबाकू नहीं लेने का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा तथा समाज एवं आमजनों के बीच स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व बचाव हेतु जागरूक एवं प्रचार प्रचार कराया जाएगा।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …