Breaking News

भारतीय सेना सच्चे धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है “: कर्नल सिंह  

भारतीय सेना सच्चे धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है “: कर्नल सिंह


मिल्लत महाविद्यालय, दरभंगा में एनसीसी इकाई द्वारा “वन डे इंडक्शन प्रोग्राम”का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 8 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अजय कुमार सिंह , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफोसर इफ्तेखार अहमद एवम कैप्टन इंसान अली उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथयो का सम्मान पाग, चादर,और उपहार के द्वारा किया गया . मुख्य वक्ता कर्नल अजय कुमार सिंह को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया .
कर्नल अजय सिंह ने भारतीय सेना के सच्चे धर्म निरपेक्षता पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा “हम भारतीय एक है ,और हम अखंड रहेंगे “साथ ही साथ उन्होंने “ईच वन टीच वन प्रोग्राम पर भी विशेष जोर दिया . तथा दूसरे चरण में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने एनसीसी के चरित्र निर्माण पर विशेष प्रकाश डाला ..
कार्यक्रम का संचालन अंडर ऑफिसर कर्ण कुमार पांडेय द्वारा किया गया तथा समापन कार्यक्रम सीटीओ जमशेद आलम द्वारा किया गया ।।।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …