एन.सी.सी. कैडेटों को सेना भर्ती के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी: निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर, कर्नल बॉबी जसरोटीया

8 बिहार बटालियन में कर्नल अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया जिसका उद्देश्य एन०सी०सी० के युवाओं को सेना में भर्ती सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देना था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर से कर्नल बॉबी जसरोटीया पधारे। परम्परागत स्वागत समारोह के बाद कर्नल बॉबी जसरोटीया ने सेना भर्ती प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी एन.सी.सी. कैडेटों से साझा की, जिसमें ऑनलाईन भर्ती, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक जाँच और जरूरी दस्तावेजों के बारे में अवगत कराया। इच्छुक प्रतिभागी को भर्ती के समय आनेवाली दिक्कतों को किस प्रकार सही प्रक्रिया से पार किया जा सकता है इसकी भी जानकारी विस्तार से कैडेट्स को दी गई।
विगत वर्षों में एन.सी.सी. कैडेटों ने थल सेना एवं अन्य विभागों में चयनित होकर एन.सी.सी. को हीं नहीं अपने परिवार और पूरे समाज एवं मिथिलांचल को गौरवान्वित किया है। कमांडिंग अफसर ने इन सब उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि एन.सी.सी. आज के युवाओं में वह योग्यता उत्पन्न करती है कि कैडेट्स यदि दी गई ट्रेनिंग को गंभीरता से लें एवं परिश्रम करें तो उन्हें वांछित सफलता अवश्य ही मिलेगी।
अतः एन.सी.सी. गान और भारत माता की जय घोष के साथ समारोह का समापन सम्पन्न हुआ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal