
आप ने पटना सिटी में सदस्यता अभियान चलाया
आम आदमी पार्टी बिहार का निशुल्क सदस्यता अभियान आज पटना साहिब विधानसभा के महावीर घाट पर बिहार के विरष्ठ नेता वर्तमान जोनल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।उन्होंने बताया कि समूचे देश में लोगो के बीच आम आदमी पार्टी से जुड़ने का क्रेज चल रहा है लिहाजा आज से पटना साहिब के प्रमुख चौक चौराहों पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय पटना साहिब विधानसभा प्रभारी अभिषेक यादव द्वारा लिया गया है।
इसी क्रम में आज गंगा पथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया।आज के अभियान चलाने में सहयोग करने वालों प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रकाश सिन्हा, अभिषेक यादव, निवास कुमार, रणधीर कुमार, उज्जवल यादव, गगन जी, प्रवीण यादव प्रमुख थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal