समस्तीपुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खोकसाहा में साइकिल रैली का आयोजन।
साइकिल चलाने से शरीर मे बढ़ता है रोग प्रतिरोधक क्षमता :-प्रमुख।
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रमुख व अन्य।

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड के खोकसाहा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के द्वारा युवा शक्ति क्लब विभूतिपुर के तत्वधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू ने किया।वही कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया, सर्वप्रथम रैली की शुरुआत प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा ,समाजसेवी सुदीन कुमार आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया।यह रैली खोकसाहा से चलकर नरहन कॉलेज के समीप समाप्त हुआ ,साइकिल रैली में प्रथम स्थान पर रवि कुमार द्वितीय मनीष कुमार व तृतीय स्थान पर सौरव कुमार ने बाजी मारी।सभी सफल प्रतिभागी को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा, वही युवाओं को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी ने कही की साइकिल चलाने से बॉडी के इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ऐसे में व्यक्ति कम बीमार पड़ता है, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है, उन्होंने बतायी की युवा अपना दिन फिटनेस की डोज के साथ शुरू करें, फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अपनी दैनिक दिनचर्या में योग ,व्ययाम, खेल गतिविधि को अनिवार्य रूप से शामिल करें ,जिससे स्वास्थ्य को उत्तम होगा ही साथ ही साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी सर्वोत्तम होगा जिससे नवीन ऊर्जा का संचार और शांति प्राप्ति होगी।मौके प्रशांत झा ,साकेत कुमार, नितिन कुमार, राहुल कुमार साह ,प्रिंस कुमार ,मनीष कुमार,सौरभ कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने रैली में भाग लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal