महागठबंधन नेताओं के अपील पर धरना स्थल पर कई मूलभूत सुविधाएं बहाल करवाएंगे डीएम

आज दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन महागठबंधन नेताओं की अपील पर लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरना स्थल का मुआयना किया। वही कई मूलभूत सुविधा को तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धरना स्थल के बगल वाले नाले का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं शुद्ध पेयजल का भी प्रबंध करवाया जाएगा। बिजली, लाइट पंखे सहित सभी भूल मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पार्टी, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के लिए पोलो मैदान को खोलने का भी आदेश दिया है। वहीं कमला नेहरू लाइब्रेर को भी आम लोगों, राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक संगठनों के लिए हमेशा के लिए खोलने का आश्वासन दिया। उक्त कामों के लिए आदेश भी निर्गत किया है। इसको लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं ने डीएम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। मौके पर महागठबंधन के घटक दल सीपीआई के जिला कार्यकारिणी के सदस्य व किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, पंसस रोहित चौधरी, सीपीएम जिला सचिव अविनाश ठाकुर मंटू, भाकपा माले जिला सचिव बैजनाथ यादव, राजद जिला अध्यक्ष उमेश राय आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी नेताओं के साथ सभी स्थलों का निरीक्षण किया। उक्त मांगों से संबंधित स्मार पत्र महागठबंधन के नेताओं ने विगत दिनों जिलाधिकारी से मिलकर सौंपा था। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए आज महागठबंधन के नेताओं को बुलाकर सभी मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश हुआ अश्वासन दिया।
द्वारा:-राजीव चौधरी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal