Breaking News

Darbhanga जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।  

जिला पर्यावरण समिति की हुई बैठक

दरभंगा – जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई।
बैठक में नोडल एजेन्सी आर.एस.पी. ग्रीन डेवलपमेन्ट एण्ड लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के वरीय तकनिकी प्रबंधक अमित पोद्दार ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें पर्यावरण संतुलन पर कार्य करने हेतु सभी जिलों के लिए नोडल एजेन्सी  बनाया गया है।
पर्यावरण संतुलन के लिए जिले में अवस्थित कल-कारखाने, नदियाँ, वन, जनसंख्या,खान, चिमनी, नाली व प्रदूषण इत्यादि की जानकारी आवश्यक है। इसके लिए विभागवार प्रपत्र बनाया गया है, जिसमें हमें वांछित जानकारियाँ चाहिए। पहले चरण में जानकारियाँ एकत्रित की जा रही है, इसके उपरान्त पर्यावरण संतुलन हेतु डिस्ट्रिक्ट प्लान बनाया जाएगा। बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के वैज्ञानिक नलिनी मोहन सिंह ने बताया कि प्रदूषण से संबंधित आँकड़े उपलब्ध कराया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित जानकारी विहित प्रपत्र में एक सप्ताह के अन्दर सामान्य शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …