Breaking News

एसएसबी ने एक मोटरसाइकल के साथ 450 बोतल नेपाली शराब पकड़ा ,तस्कर कोशी नदी में कूद कर फरार

एसएसबी ने एक मोटरसाइकल के साथ 450 बोतल नेपाली शराब पकड़ा ,तस्कर कोशी नदी में कूद कर फरार


एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपटपट्टी ने कोशी स्पर संख्या 22.95 किमी के सीमा स्तम्भ संख्या 221 के समीप से शुक्रवार की देर रात 450 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकल संख्या बीआर 19 एम 1071 को जब्त किया ।
एसएसबी 45वी बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली की इंडो नेपाल बॉडर पिलर संख्या 221 एवं स्पर संख्या 22.95 कि मी पर नदी के रास्ते नेपाल से लाई गई शराब को एक मोटरसाइकल पर रख खपाई जा रही हैं ।उक्त सूचना पर हवलदार हीम्मत कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल बिशंभर रॉय, अजित कुमार के.राजेश कुमार तथा राहुल कुमार के साथ चिन्हित स्थान पर पहुँचने के बाद देखा गया कि एक व्यक्ति पहले से स्पर पर मोटरसाइकल के साथ खड़ा है और कुछ सामान बाइक पर रख रहा हुआ है एसएसबी को देख मोटरसाइकिल के साथ खड़ा युबक नदी में छलांग लगा भागने कर कामयाब हो गया । नाका दल द्वारा बोरी में रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें 450 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब और बाइक को उत्पाद विभाग सुपौल को सुपुर्द किया गया हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …