एनसीसी दरभंगा शाखा द्वारा बृहद सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान

एनसीसी दरभंगा शाखा द्वारा बृहद सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान

8 बिहार बटालियन एन.सी.सी, दरभंगा, के सौजन्य से दरभंगा जिला के एन.सी.सी कैडेटों ने विभिन्न क्षेत्रों में बृहद सफाई अभियान “पुनीत सागर अभियान” के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्लास्टिक का कलेक्शन किया जोकि शहर को साफ सफाई रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। वृक्षारोपण अभियान विगत एक सप्ताह से चलाया जा रहा है । इस अभियान के दौरान कर्नल अजय सिंह कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल रत्ना रेड्डी, लेफ्टिनेंट ए.एन.ओ अशोक कुमार यादव, लेफ्टिनेंट ए.एन.ओ ममता रानी, लेफ्टिनेंट नरेश कुमार, सूबेदार नरेन्द्र श्रेष्ठा, सुवेदार धर्मेंद्र प्रताप एवं बटालियन के सभी सदस्यों ने एन.सी.सी कैडेट के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही साथ 2 बिहार मेडिकल यूनिट एन.सी.सी, दरभंगा, के सुवेदार अय्यप्पन एवं अन्य रैंक के पदाधिकारी , स्कूल कॉलेज के प्राचार्य भी उपस्थित रहे। दरभंगा NCC यूनिट का यह सराहनीय कार्य दरभंगा नगर वासियों को सफाई के लिए जागरूक करने एवं प्लांटेशन करने का अभियान चलाने जाने के कार्यों का शहर के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। 8 बिहार के सीओ साहब ने बताया कि यह अभियान एक शुरुआत है इसे लगातार करने का प्रयास किया जाएगा और उन्होंने यह भी बताया कि यह साफ सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण का अभियान सिर्फ दरभंगा में ही नहीं अपितु संपूर्ण बिहार एवं झारखंड में मेजर जनरल एम. इंद्रबालन,अपर निदेशक एन.सी.सी, पटना, के तत्वाधान में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पुनीत सागर अभियान का दूरगामी एवं अच्छे परिणाम अवश्य होंगे।

Check Also

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी का मकान सूचीकरण कर किया गया प्रारंभ 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, …