Breaking News

एमएसयू के नेतृत्व में 15 जून को हजारों छात्र विश्वविद्यालय में भरेंगे हुंकार

एमएसयू के नेतृत्व में 15 जून को हजारों छात्र विश्वविद्यालय में भरेंगे हुंकार

कहा रिजल्ट का तारीक अब विश्वविद्यालय नहीं छात्र घोषित करेगा
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा पूर्व घोषित 15 जून एलएनएमयू चलो आंदोलन के लिए छात्रों के बिच जनसंपर्क अभियान लगातार जारी हैं इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा पिछले 1 महीना से संगठन के द्वारा गांव गांव में आंदोलन का तैयारी किया जा रहा हैं आज भी दरभंगा शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों को संबोधित कर 15 जून को होने वाले विशाल छात्र आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया हैं अमन सक्सेना ने कहा छात्रों का सभी कोर्स का सत्र अनियमित हो चूका हैं कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव बंद हैं किसी भी कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधि नहीं हैं एकेडमिक कैलेंडर का पालन नहीं किया जाता हैं डिस्टेंस और लॉ में पढ़ाई बंद हैं हम इन्ही मुद्दों को लेकर 15 जून को विश्वविद्यालय पहुंचेंगे डिग्री का रिजल्ट अब कब घोषित होगा ये अब विश्वविद्यालय नहीं 15 जून को आंदोलन में छात्र तय करेंगे कुलपति कुलसाचिव या तो डिग्री समय पर दे या फिर अपना इस्तीफा दे मिथिला विश्वविद्यालय को ऐसे कुलपति और कुलसाचिव का जरुरत नहीं हैं यह काम अब हजारों छात्र करेगा विश्वविद्यालय प्रशासन की तानासाही और भ्रष्ट नीतियों का विरोध अब यह छात्र आंदोलन करेगा यह आंदोलन मिथिला विश्वविद्यालय को बदलने का काम करेगा जिसकी तैयारी जोड़ शोर से किया जा रहा हैं कैंपेन में शामिल एमएसयू के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा और दरभंगा जिलाध्यक्ष वीरेन्द कुमार ने कहा 15 जून को दरभंगा म्यूजियम में हाजारो छात्र इकठ्ठा होकर विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे हाथों में बैनर पोस्टर झंडा टीशर्ट पहन कर अपनी मांग माँगने का काम करेंगे 3 साल की डिग्री 3 साल में और 2 साल का डिग्री 2 साल में लेने का काम करेंगे विश्वविद्यालय को पार्ट 1 पार्ट 2 और पीजी के रिजल्ट घोषित करने का समय अब विश्वविद्यालय नहीं छात्र घोषित करेंगे एक सपना एक उम्मीद मिथिला विश्वविद्यालय को बदलने का यह आंदोलन अब काम करेगा छात्रों को अपने हक़ और अधिकार के लिए अब आगे आना होगा और क्रांति करना होगा संगठन के विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा अभिषेक कुमार और कन्हैया झा कश्यप ने कहा 15 नवंबर 2017 के आंदोलन के बाद से मिथिला विश्वविद्यालय में एक परिवर्तन देखने को मिला था स्नातक पीजी बीएड समेत तमाम कोर्स का डिग्री समय पर मिलने लगा था लेकिन कुलपति और कुलसाचिव की इस जोड़ी ने इस विश्वविद्यालय को अब डिग्री देने लायक़ भी नहीं छोड़ा हैं हम इसी का विरोध करने के लिए हजारों छात्रों के साथ विश्वविद्यालय में कुंच करने वाले हैं छात्रों का रिजल्ट के साथ साथ समय पर डिग्री मिले यह छात्र आंदोलन तय करेगा छात्र संघ का चुनाव हो डिस्टेंस और लॉ में पढ़ाई चालु हो एकेडमिक कैलेंडर का पालन हो प्रोफेसर की बहाली लाइब्रेरी और लेबोरेट्री की सुविधा छात्रों को मिले यह हमारी मांग हैं यह आंदोलन मिथिला विश्वविद्यालय को बदलने का काम करेगा जब तक मांग पूरा नहीं होगा आंदोलन जारी रखेंगे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …