दरभंगा मारवाड़ी महाविद्यालय में नवनिर्वाचित छात्रसंघ के प्रतिनिधियों के शपथग्रहण- समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ श्यामचंद गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं।यदि वे अनुशासित, कौशलयुक्त एवं राष्ट्रभक्त होंगे तो समाज का कल्याण होगा।उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे कॉलेज को बेहतरीन बनाने में अपना भरपूर योगदान करेंगे।इस अवसर पर पूर्व उपनिर्वाचन पदाधिकारी प्रो एन के यादव ने कहा कि छात्रसंघ का चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,जिसके लिए महाविद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं एवं उम्मीदवार बधाई के पात्र हैं।उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करें। महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल के निर्माण में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रही है।
शपथ ग्रहण समारोह में डॉ अंकित कुमार सिंह,अनिरुद्ध प्रसाद सिंह,डॉ विकास कुमार सिंह,डॉ शकील अख्तर, डॉ अल्पना कुमारी,डा सोनी कुमारी,आमोद नारायण सिंह, आनंद शंकर,बृजभर कुमार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ अवधेश प्रसाद यादव ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामदेव यादव ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal