युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा
” दिल टूटा ही रहा ” एल्बम सॉन्ग

पटना / मुंबई : एक गलतफहमी कैसे रिश्तों को मोतियों की तरह बिखेर सकती है इसका दमदार चित्रण हाल ही में रिलीज हुए एल्बम सॉन्ग “ दिल टूटा ही रहा ” में किया गया है। सिनेक्राफ्ट स्टूडियो द्वारा निर्मित तथा सिनेक्राफ्ट स्टूडियो के चैनल पर पिछले दिनों रिलीज हुआ यह एल्बम सॉन्ग यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बॉलीवुड गायक मोहम्मद इरफान द्वारा गाए गए इस एल्बम में मुख्य भूमिका में बिहार के रहने वाले अभिनेता विशाल आदित्य सिंह हैं। वहीं इस एल्बम में विशाल के प्रेमिका के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री शिवांगी वर्मा नजर आई हैं। गोवा के खूबसूरत लोकेशन पर शूट हुए इस एल्बम में दोनों की लव केमिस्ट्री को बखूबी दिखाया गया है। दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने बताया कि इस एल्बम में उनके किरदार को युवा बेहद पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने इस किरदार से उन्हें यह सीखने को मिला कि जीवन में एक छोटी सी गलतफहमी का परिणाम कितना भारी पर सकता है। एल्बम को मिल रही प्रतिक्रिया के लिए दर्शकों को धन्यवाद देते हुए एल्बम के निर्देशक अंकुर चौधरी ने बताया कि हमने अपने इस एल्बम में एक प्रेमी जोड़े को दिखाया है जो कुछ गलतफहमियों से अलग हो जाता है और जब तक ये गलतफहमियां खत्म होती है तब तक बहुत देर हो जाती है। हमने इस एल्बम के माध्यम से अपने दर्शकों को प्यार जैसे पवित्र बंधन को संदेह से दूर रखने का एक सशक्त संदेश देने का प्रयास किया है। इस एल्बम के गीत लिखे हैं पंकज दीक्षित ने जबकि इसे अपने मधुर संगीत से पिरोया है मनीष एस शर्मा ने। वहीं इस एल्बम के डीओपी इमरान धनसे, क्रिएटिव डिरेक्टर शरद त्रिपाठी और प्रोडक्शन हेड शाहनवाज सैयद हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal