Breaking News

दरभंगा ≈ एस.डी.ओ ने किया खाद्यान्न उठाव एवं वितरण को लेकर समीक्षा बैठक

एस.डी.ओ ने किया खाद्यान्न उठाव एवं वितरण को लेकर समीक्षा बैठक


दरभंगा,  अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमण्डल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार,जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र, दरभंगा उपस्थित थे।
बैठक में माह मई के खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की प्रखण्डवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा को 12 जून तक शेष बचे विक्रेताओं को राज्य खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
उन्होंने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी/नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र को वितरण तीव्र गति से ससमय कराने हेतु निदेशित किया गया, ताकि कोई भी लाभुक खाद्यान्न से वंचित न हो।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …