Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई और टाइटन आई प्लस के संयुक्त तत्वावधान में कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर के शिक्षक कक्ष में मुफ्त आंख जांच शिविर लगाया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई और टाइटन आई प्लस के संयुक्त तत्वावधान में कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर के शिक्षक कक्ष में मुफ्त आंख जांच शिविर लगाया गया।

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

मुफ्त आंख जांच शिविर का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष मानस ओझा और राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष मानस ओझा अपने पूरे टीम सदस्य रिचा त्रिपाठी चंदन कुमार और अजय कुमार के साथ कुंवर सिंह महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एनएसएस के स्वयं सेवक और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रुदल गंज के ग्रामीणों के साथ 200 से ऊपर लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।


इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मंजू सिंह, डॉक्टर शांभवी कुमारी, डॉक्टर प्राची मारवाहा, डॉ रंजना सिंह डॉक्टर अनुराधा कुमारी, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार चौधरी, कुंवर सिंह महाविद्यालय के परिसर में सेंट्रल बैंक के प्रबंधक नेहा कुमारी और बैंक के सभी कर्मचारियों ने आंख जांच शिविर में आंख जांच करवाया। सभी ने आंख जांच प्रक्रिया के लिए टाइटन आई प्लस और कुंवर सिंह महाविद्यालयके राष्ट्रीय सेवा योजना को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल के लिए जागरण अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आंखें जांच शिविर, रक्तदान शिविर और योगा शिविर बराबर लगाया जाता रहा है। शिविरों से काफी लाभ पहुंचा है। टाइटन आई प्लस के द्वारा मुफ्त आंख जांच शिविर के आयोजन के लिए महा विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …