लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) दरभंगा में महिला प्रकोष्ठ कि समीक्षा बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कि शोभा पासवान थी। कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं पुष्पमाला से किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दरभंगा गुंजन कुमारी ने कहा की पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें अधिक से अधिक सदस्य बनाने की

जरूरत है। जिसके लिए हमलोग लगातार प्रयासरत है। आज भी कार्यक्रम के दौरान 25 से 30 की संख्या मे सदस्य बनाया गया है और लोगों को जोड़ने का काम जारी है। कार्यक्रम मे उपस्थित प्रदेश से आये पदाधिकारी विभा पासवान ने भी अपने सम्बोधन मे पार्टी की मजबूती पर बल दिया। मौक़े पर करुणा पासवान ,रंजीत पासवान, जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, अब्बास चांद, रमाकांत पासवान, प्रदीप पासवान, गुड़िया कुमारी जिला सचिव, मोहन पासवान, छोटे लाल पासवान सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal