Breaking News

14 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीता पांच दिवसीय तरंग प्रतियोगिता में लड़कियों का रहा जलबा स्किट, माइम और रंगोली में संस्कृत विश्वविद्यालय आया प्रथम पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा

14 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीता
पांच दिवसीय तरंग प्रतियोगिता में लड़कियों का रहा जलबा स्किट, माइम और रंगोली में संस्कृत विश्वविद्यालय आया प्रथम पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

22 से 26 नम्बर तक आयोजित बिहार राज्य अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव, 2019 तरंग कार्यक्रम में संस्कृत विश्वविद्यालय के 10 प्रतिभागियों ने 14 गोल्ड मेडल जीतकर सभी की बोलती बंद कर दी। निर्णायक मंडल ने अगर थोड़ी उदारता बरती होती तो गोल्ड मेडल पाने वालों की फेहरिस्त और लम्बी हो जाती। वैसे कार्यक्रम में लड़कों से ज्यादा लड़कियों का जलबा रहा। गोल्ड मेडल झटकने में छह बच्चियां शामिल हैं। वहीं इस सफलता पर कुलपति प्रो0 सर्व नारायण झा एवम प्रतिकुलपति प्रो0 चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी सफल बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही खेल पदाधिकारी डॉ सत्यवान कुमार, खेल अनुदेशक पवन कुमार सहनी, प्रशिक्षक कमलेन्द्र चक्रपाणि, भवेश कुमार झा, सुजल कुमार के अथक प्रयास को सभी ने सराहा। बच्चों के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन में इन लोगों का बड़ा योगदान रहा।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि तरंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से कुल 27 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया जिसमें स्किट, माइम और रंगोली में बच्चों ने सबसे अधिक जलबा दिखाया और इसी तीनो विधा में संस्कृत विश्वविद्यालय ने सूबे में पहला स्थान पाया।गोल्ड मेडल पाने वालों में सुभाष कुमार झा,आशीष कुमार झा, रूपेश कुमार झा, गन्दर्भ कुमार झा, निशा कुमारी, शाम्भवी कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकू कुमारी, रूपम कुमारी, चंचल कुमारी शामिल हैं। ये सभी बच्चे शिक्षा शास्त्र विभाग, स्नातकोत्तर विभाग, म0 आ0 रामेश्वरीलता कालेज, दरभंगा एवम संस्कृत कालेज गजहरा, मधुबनी के हैं।

Check Also

फिलिस्तीन में जारी जनसंहार और तबाही के खिलाफ 7 अक्तूबर को होगा एकजुटता मार्च 

🔊 Listen to this   फिलिस्तीन में जारी जनसंहार और तबाही के खिलाफ 7 अक्तूबर …