Breaking News

दरभंगा मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर संस्थान कबड़ा घाट का डीएम ने किया गहन निरीक्षण

मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर संस्थान कबड़ा घाट का डीएम ने किया गहन निरीक्षण

दरभंगा  मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर संस्थान कबड़ा घाट का जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।
जहां उन्हें हजारों साल पुराना पांडुलिपि देखने को मिला साथ ही पांडुलिपि की रख-रखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पांडुलिपियों के संबंध में उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो पांडुलिपियों का डिजिटलाइजेशन कराया जाए, ताकि यह हमेशा के लिए सुरक्षित रह सके। बताया गया कि परिसर भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कृषि विश्वविद्यालय के लिए जमीन की उपलब्धता थी।
इसके उपरांत वे राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान, सारा मोहनपुर, दरभंगा का निरीक्षण किया।    जिलाधिकारी ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। बताया गया कि आयुर्वेदिक संस्थान में 28 एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध है, यह संस्थान पिछले 20 वर्ष से बंद है।
आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य ने इस संबंध में बताया कि संस्थान के जीर्णोद्धार के लिए सरकार के स्टार पर कार्रवाई की जा रही है। इसके जीर्णोद्धार के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक राशि की निविदा हुई है। जिससे कई नए भवनों का निर्माण भी किया जाएगा। उम्मीद है कि इस वर्ष से नए सत्र का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …