समस्तीपुर जिला के सतमलपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक में लगी अचानक आग

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना अंतर्गत सतमलपुर पेट्रोल पंप के पास उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया. जब एक ट्रक अचानक धू-धू कर जलने लगा ट्रक में लगी आग को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागने लगे.
पेट्रोल पंप पर और उसके आसपास गांव में मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे अग्निशामक के दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के करीब ट्रक खड़ी थी और उस ट्रक में ट्रक के चालक और उप चालक के द्वारा खाना बनाने का काम किया जा रहा था। उसी क्रम में निकले एक चिंगारी से आग लग गई.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal