मिथिला पेंटिंग के विजेता को जिलाधिकारी ने बांटे पुरष्कार.

मिथिला लोक उत्सव, 2019 के अवसर पर आयोजित मिथिला चित्रकला एवं भित्ति चित्रकला के विजेताओं को जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा आज समाहरणालय मेँ प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि (चेक ) देकर पुरष्कृत किया गया .
मिथिला चित्र कला के समूह क एवं समूह ख प्रतियोगिता मेँ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को दस हज़ार रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को आठ हज़ार रूपये एवं तृतीय स्थान वाले को छह हज़ार रूपये का चेक पुरष्कार स्वरूप प्रदान किया गया.
वही भित्ति चित्र कला प्रतियोगिता मेँ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 15 हज़ार रूपये, द्वितीय को 12 हज़ार रूपये एवं तृतीय को 9 हज़ार रूपये का चेक प्रदान किया गया.
जिलाधिकारी ने मिथिला चित्रकला मेँ बच्चों के इंटरेस्ट को देखकर काफी प्रसन्ता व्यक्त किये. उन्होंने विजयी प्रतिभागियों के मंगल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध मिथिला चित्रकला को और प्रसिद्धि दिलाने मेँ ये कलाकार अपना बहुमूल्य योगदान देंगे. मिथिला चित्रकला खासकर भित्ति चित्रकला से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने प्रतिभागियों को उनके द्वारा दिवार पर बनाये गये चित्र के पास खड़ा होकर पुरष्कार का वितरण किया.
पुरष्कार प्राप्त करने वालों मेँ मिथिला चित्रकला
समूह क मेँ प्रथम स्थान पर अभिषेक आनंद, द्वितीय स्थान पर मुस्कान कुमारी एवं तृतीय स्थान पर कृति राज के नाम शामिल है.
वही समूह ख मेँ प्रथम स्थान पर काजल कुमारी, द्वितीय स्थान पर रवीना कुमारी एवं तृतीय स्थान पर ओमी स्नेहा रहीं है . भित्ति चित्र कला मेँ प्रथम स्थान पर रंजीत कुमार सिंह, द्वितीय स्थान पर रागिनी चौधरी एवं तृतीय स्थान पर रागिनी कुमारी रहीं है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal