Breaking News

महादलित बस्ती दुबे टोला गांव में 50 लोगों ने लगवाई करोना वैक्सीन

महादलित बस्ती दुबे टोला गांव में 50 लोगों ने लगवाई करोना वैक्सीन


सीतामढ़ी:- परिहार प्रखंड के महादलित बस्ती दुबे टोला गांव में बचपन बचाओ आंदोलन के पहल से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा गठित बाल समिति, बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी, विकास मित्र , आंगनवाड़ी सेविका के अगुवाई में लोगों को जागरूक कर टिका लेने के लिए प्रेरित किया गया जिसके तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय दुबे टोला में 50 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाया। बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी ने कहा की गांव में जन-जन को जागरूक कर कोरोना वैक्सीन सभी लोगों को लगवाने का हम लोगों ने संकल्प लिया है जागरूकता ही बदलाव की कुंजी है जल्द ही जागरूकता से टिका लेने से वंचित सभी लोग वैक्सीनेशन करवाएंगे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …