Breaking News

बैंकर्स कॉलोनी में सड़क निर्माण होने पर मुखिया और एमएसयू के सदस्य को किया गया सम्मानित– सड़क निर्माण होने पर 15 वर्ष से जलजामाव झेल रहे लोगो के चेहरों पर दिखा ख़ुशी (DESK न्यूज़)

बैंकर्स कॉलोनी में सड़क निर्माण होने पर मुखिया और एमएसयू के सदस्य को किया गया सम्मानित–
सड़क निर्माण होने पर 15 वर्ष से जलजामाव झेल रहे लोगो के चेहरों पर दिखा ख़ुशी

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संघर्ष का नतीजा अब बैंकर्स कॉलोनी में जमीन पर दिखने लगा हैं जिस सड़क का निर्माण पिछले 15 सालो में नहीं हो पाया वो एक महीना के संघर्ष में बन कर तैयार हो गया हैं इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने सुचना देते हुए बताया की आज बैंकर्स कॉलोनी में स्थानीय लोगो के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन प्ले स्कूल में रखा गया जिसमे कबीरचौक की मुखिया मुन्नी देवी को प्ले स्कूल की संचालिका कंचन जी के द्वारा माला और चादर पहना कर सम्मानित किया गया मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार स्थानीय सूरज कान्त चौधरी और स्थानीय एमएसयू के सदस्य सुमित कुमार दत्ता को विजय चौधरी,सूरज कांत चौधरी, प्रमोद झा के द्वारा माला और चादर पहना कर सम्मानित करने का काम किया गया इस बाबत राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने बताया बैंकर्स कॉलोनी के लोग पिछले 15 साल से जलजमाव का सामना कर रहे थे जलजमाव के कारण लोग हमेसा दुर्घटनाग्रस्त का शिकार होते हैं बगल में प्ले स्कूल होने के कारण बच्चे भी हमेसा दुर्घटना का शिकार होते हैं जिसको देखते हुए सुमित कुमार चौधरी और दिनेश कान्त ठाकुर के अगुवाई में एमएसयू के साथ आगे आकर एकदिवसीय आंदोलन किया गया जिसके बाद सदर बीडीओ के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया की जून पहले सप्ताह तक सड़क का निर्माण कर लिया जाएगा लेकिन 18 जून तक सड़क निर्माण नहीं होने पर एमएसयू के सदस्य फिर से बीडीओ से मिलने के लिए सदर प्रखंड पहुंचे जिसके बाद सदर बीडीओ कबीरचौक
के मुखिया प्रतिनिधि के साथ आकर धरातल का निरक्षण कर 30 जुन तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया आख़िरकार 5 जुलाई को सड़क ढाल दिया गया जिससे स्थानीय लोग काफी खुश हैं इसके लिए सभी लोगो ने सदर बीडीओ के प्रति अपना आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम में सदर बीडीओ भी आने वाले थे लेकिन जरुरी काम होने के कारण वे यहाँ पर नहीं आ पाए लेकिन लोगो ने बीडीओ के प्रति आभार प्रकट करने का काम किया स्थानीय लोगो ने एमएसयू के सदस्य सदर बीडीओ और कबीरचौक पंचायत के मुखिया को सड़क बनाने का श्रेय देने का काम किया कहा आंदोलन में बहुत ताकत होता हैं यह एक नौजवान की टोली एमएसयू ने हमलोगो को बताने का काम किया हैं की कैसे हम खुद के लड़ाई से सड़क बनाने का काम कर सकते हैं लगभग 320 फिट सड़क का निर्माण कर दिया गया हैं जिससे आवागमन में लोगो को काफी सहूलियत मिल रहा हैं इतना जल्दी यह सब संभव होगा ये कभी सोचा भी नहीं था लेकिन एमएसयू का संघर्ष सदर वीडिओ का जिम्मेवारी और मुखिया प्रतिनिधि का दायित्व ने इस सड़क का निर्माण करने का काम किया सभा को एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा वार्ड 16 से पार्षद उम्मीदवार शम्भू कुमार दास कंचन जी अमित साह ने संबोधित किया इस मौके पर चन्दन कुमार अविनाश कुमार धीरज झा कार्तिके झा प्रमोद झा कन्हैया सहनी प्रियांशु कुमार बबलू कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे कहा आगे भी हमलोग अपने गांव मोहल्ला के भविष्य के लिए संघर्ष करने का काम करेंगे

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …