Breaking News

छातापुर में युवाओं ने मनाई इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन » छातापुर सुपौल से सोनू कुमार भगत की खास रिपोर्ट

छातापुर में युवाओं ने मनाई इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन

 

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन छातापुर में उनके फैंस ने अलग अंदाज में मनाया। छातापुर में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस द्वारा उनके जन्म दिवस को यादगार रूप से केक काटकर गुरुवार की रात मनाया गया। युवाओं ने कहा कि हर साल के तरह ही इस साल भी उनके जन्म दिवस की पार्टी मनाने का कार्य किया गया है। बताया कि लेकिन इस बार वे लोग माही का जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में केक काटकर धूमधाम से व्यापक साज सज्जा के साथ मनाया है। इस सेलिब्रेशन में युवा क्रिकेटर समेत क्रिकेट सीखने वाले बच्चे भी शामिल होकर धोनी के जन्मदिन का केक काटकर खुशियां मनाई। वही बर्थडे पार्टी के बाद सभी ने एकदूसरे युवाओं को केक खिलाया। जिसके बाद युवाओं ने कहा कि वे सभी बच्चे धोनी के जैसे ही मशहूर क्रिकेटर बनना चाहते है। मौके पर धोनी के फेंस ने कहा की माही उनके लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।
मौके पर अजीत कुमार माही, अर्जुन कुमार, फूलेश्वर मंडल, रौशन कुमार, चंचल कुमार, अक्षय कुमार, राहुल कुमार, शिवम, शिव शंकर कुमार, पिंकू कुमार साह, भूषण कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल आदि थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …