Breaking News

अंजनी कुमारी छात्र एवं छात्राओं का प्रेरणास्रोत बनी :- त्रिभुवन कुमार प्रदेश अध्यक्ष बिहार

अंजनी कुमारी छात्र एवं छात्राओं का प्रेरणास्रोत बनी :- त्रिभुवन कुमार प्रदेश अध्यक्ष बिहार

सरकारी अमीन संघ का प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा अंजनी कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम में प्रथम वार में शानदार सफलता हासिल किया है जो बेहद प्रेरणादायक है दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान सुदूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सही दरभंगा जिला के छात्र एवं छात्राओं के अंदर भी हुनर है सही दिशा व सुझाव और उचित शिक्षा मिले तो सफलता की हर वह शिखर तक पहुंच सकता है जिस तरह से अंजनी कुमारी अपने पिता विजय गुप्ता माता आरती रानी वह दादाजी सीताराम गुप्ता सहित झझरा गांव कुशेश्वरस्थान प्रखंड व दरभंगा जिला का नाम रोशन की है। प्रथम अटेम्प्ट में शानदार सफलता पाकर जिला के सभी नन्हे-मुन्ने छात्र एवं छात्राओं का प्रेरणास्रोत बनी है इस खुशी के उपलक्ष पर उनके निवास स्थान झझरा पहुंचकर बच्ची को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए सीधे संवाद किए शिक्षा के प्रति लगन, मेहनत व संघर्ष को संवाद के द्रव्यमान साझा की है और संपूर्ण जिला के छात्र एवं छात्राओं से भी अपील की है सफलता यूं ही नहीं मिल जाता है मेहनत व संघर्ष से मिलता है। मैं संपूर्ण कुशेश्वरस्थान विधानसभा सहित दरभंगा जिला के एक-एक अभिभावकों से आग्रह करूंगा अपने अपने बच्चे को उचित शिक्षा और उचित दिशा निर्देश दें ताकि इस अंजनी कुमारी के तरह हर वह प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर सके इसके लिए संपूर्ण रूप से शुभकामनाएं और आशीर्वाद है। विजय कुमार गुप्ता बैजनाथ यादव दिलखुश कुमार बच्चा बाबू यादव सहित सदस्यों बधाई व शुभकामना देने के लिए उसके निवास स्थान पहुंचे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …