MSU द्वारा 8 सूत्री मांग को लेकर बहेड़ी अस्पताल परिसर में अभिषेक यादव के नेतृत्व में आमरण अनशन आरम्भ हुआ है ।

आमरण अनशन का मुख्य मांगे इस प्रकार है :
सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति हो, शुद्ध पेयजल का उत्तम व्यवस्था हो, 24 घण्टे सभी अस्पताल पर बिजली की सुविधा हो, गंभीर मरीज के लिए उप स्वास्थ्य से स्वास्थ्य केंद्र आने हेतु आक्सीजन की व्यवस्था हो, सभी पंचायत में 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो, सभी उप स्वास्थ्य केन्द्र व अस्पताल पर आवश्यक दवाई 24 घंटे उपलब्ध हो, नियुक्त डॉक्टर/नर्स का प्रखंड स्तरीय रोस्टर जारी हो, सभी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर मिथिलाक्षर में नाम अंकित हो। अनशन पर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक यादव, लाल बाबु पासवान, कृष्ण मोहन झा बैठे हुए है, मौके पर उपस्थित दरभंगा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उदय नारायण झा, भच्छी पंचायत सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संधीर यादव, गौत्तम चौधरी, प्रशांत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal