Breaking News

विश्वविद्यालय मैथिली विभाग में विभागीय परिषद् की बैठक


विश्वविद्यालय मैथिली विभाग में विभागीय परिषद् की आवश्यक बैठक विभागाध्यक्ष प्रो०रमेश झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि विश्वविद्यालय मैथिली विभाग एवं वैदेही फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17अगस्त 2022 को एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा ।
प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार 28 अप्रैल 2021 को ही आयोजित होना था परन्तु कोविड 19 के कारण निर्धारित समय पर आयोजित नहीं हो सका ।
अतः प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजन के सन्दर्भ में गहन विमर्शोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय पारित हुआ कि ” मैथिली उपन्यासक दशा ओ दिशा ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगा ।
‘आयोजन सचिव’ हेतु प्रो० नारायण झा को सर्वसम्मति से चुना गया।
उक्त सारस्वत बैठक में मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो० रमण झा , विभागीय शिक्षक प्रो० दमन कुमार झा, प्रो० अशोक कुमार मेहता, प्रो० नारायण झा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो० अशोक कुमार बच्चन उपस्थित थे ।
सादर प्रेषित ।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …