आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित।
रिजल्ट व मार्कशीट के सवाल पर शुरू होगा घेरा डालो-डेरा डालो आन्दोलन – आइसा
विवि प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आज लाखो छात्र-छात्रा का भविष्य अंधकार में – आइसा

दरभंगा
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) जिला कमिटी की बैठक सोमवार को मिर्जापुर स्थित आइसा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अद्यक्षता आइसा नेता राजू कर्ण ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलनात्मक पहलकदमी सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है। उच्च शिक्षा को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही हैं। आज पुरे बिहार के विवि भ्रष्टाचार के हवाले हो गया हैं। मिथिला विवि में कुलपति और कुलसचिव की मनमानी चरम सीमा पर है। आज विवि के अंदर अराजकता की माहौल है। किसी भी अधिकारी को किसी काम के प्रति कोई तत्परता नही है। विवि में छोटा-छोटा सवाल हल करने में प्रशासन विफल हैं। एक ही लोगो को कई विभाग का पदभार देकर छात्र-छात्राओं के काम काज को ठप्प कर दिया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बर्बादी के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन तैयार करने की रूप रेखा बनाई जाएगी।
वही जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि आज विवि प्रशासन की लापरवाही की बजह से विवि के लाखों छात्र का भविष्य अंधर में लटका हुआ है। रिजल्ट के नाम पर खानापूर्ति हो रही हैं। छात्र-छात्रा रिजल्ट को लेकर परेशान है।
लेकिन विवि प्रशासन अन्य कामो में व्यस्त है। आज स्थिति यह बनी हुई है कि मिथिला विवि के छात्र-छात्रा कही बाहर के यूनिवर्सिटी में नामाकन नही ले सकते है। रिजल्ट के नाम।पर सिर्फ पास-पेंडिंग का खेला चल रहा है।
इसको लेकर छात्रो में काफी आक्रोश है। और छात्र डेली विवि का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिजल्ट के सवाल पर एक बड़ा प्रदर्शन कर घेरा डालो-डेरा डालो आन्दोलन का शुरुआत किया जाएगा।
इस अवसर पर ओणम कुमारी, राजू कर्ण, मोहम्मद हम्माद हाशमी, अभिषेक कुमार, संतोष रजक, जयदेव प्रवासी, ललन यादव, सहित कई लोग शामिल थे।
प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal