राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक (छात्र-छात्राओं) का नामांकन डिजिटल माध्यम से होगा
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना पटना बिहार, के आदेशानुसार सभी स्नातकोत्तर विभागों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक (छात्र-छात्राओं) का नामांकन पंजीकरण डिजिटल माध्यम से होगा. इस माध्यम से जुलाई एवं अगस्त माह तक नामांकन पूर्ण कर लेना है. स्वयंसेवकों का नामांकन केवल डिजिटल माध्यम से ही होगा. प्रत्येक राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई से 100 स्वयंसेवकों का नामांकन पंजीकरण होगा. जिन स्वयंसेवकों का पंजीकरण डिजिटल माध्यम से होगा उन स्वयंसेवकों को आगामी सभी राष्ट्रीय स्तर के शिविर में शामिल होने हेतु अधिकृत माना जाएगा. जिन स्वयंसेवकों का नामांकन पंजीकरण डिजिटल माध्यम से नहीं होगा, उन्हें किसी भी राष्ट्रीय स्तर के शिविर में जाने हेतु अनुमति भारत सरकार से नहीं मिलेगी. आगामी वित्तीय वर्ष में केवल उन्हीं महाविद्यालयों को वित्तीय अनुदान निर्गत की जाएगी जो कम से कम 100 स्वयंसेवकों का पंजीकरण डिजिटल माध्यम से कराएंगे. इस कार्य हेतु सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/ कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गई है. पत्र में MS EXCEL/GOOGLE FORM,GOOGLE LINK भेज दिया गया है. यथाशीघ्र आप अपने महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईवार स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करना चाहेंगे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal