बिहार पटना दरभंगा 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में

5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में

रिपोर्ट राजु सिंह दरभंगा news24live

कर्पूरी चौक पर इकट्ठा होकर जुलूस के शक्ल में समाहरणालय पर पहुंचकर आक्रोष पूर्ण प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी बलात्कार करने वाले अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल चला कर फांसी की सजा देने बच्ची को समुचित इलाज शिक्षा एवं बच्ची के पिता को सरकारी सहायता देने दरभंगा जिले में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित थे अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दरभंगा ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल श्याम भारतीय भूषण मंडल रामसागर पासवान सुशीला देवी रामचंद्र मंडल प्रियंका कुमारी को जिला समाहर्ता से वार्ता कराया समाहर्ता दरभंगा ने स्पीडी ट्रायल चला कर अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने बच्ची का पूरा इलाज सरकारी स्तर पर करने का आश्वासन दिया तत्क्षण जिला समाहर्ता ने पीड़ित बच्ची का बेहतर इलाज के लिए अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया बाद में प्रदर्शनकारियों की सभा दरभंगा क्लब परिसर में भूषण मंडल की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सचिव श्याम भारती ने कहा कि छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से लड़कियां काफी भयभीत है उन्नाव हैदराबाद बक्सर समस्तीपुर मुजफ्फरपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है भाजपा जदयू की सरकार दुष्कर्मी को संरक्षण दे रही है उन्होंने दुष्कर्मी को कठोर से कठोर सजा विशेष न्यायालय गठित कर देने की मांग की है लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियंका कुमारी ने कहा कि बच्ची के साथ आरोपियों ने इंसानियत से हैवानियत का परिचय दिया है ऐसे व्यक्तियों को अभिलंब फांसी की सजा होनी चाहिए उन्होंने कहा कि हम छात्राएं काफी भयभीत हैं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए दरभंगा जिला प्रशासन को छात्राओं के साथ-साथ महिलाओं के सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए डॉ मनोज मंडल ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हुई है उन्होंने सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया धानुक समन्वय समिति बिहार के संयोजक रामचंद्र मंडल ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म करने वाले व्यक्तियों को अविलंब सजा देने एवं बच्ची के पिता को सरकारी नौकरी एवं बेहतर शिक्षा बच्ची को देने की मांग प्रशासन से किया सभा को नैना घाट के सरपंच जयप्रकाश मंडल पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार जनवादी नौजवान सभा के संयोजक गोपाल ठाकुर महिला समिति के अध्यक्ष सुशीला देवी रामसागर पासवान दिलीप भगत गणेश मंडल जितेंद्र कुमार मंडल सुधीर पासवान मोहम्मद जाकिर सुबोध चौधरी कम्सुम राधा देवी रानी देवी सुबोध चौधरी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया सभा में प्रस्ताव हुआ कि अगर 15 दिन के अंदर अभियुक्तों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा नहीं दिया जाता है तो दरभंगा जिले में आम नागरिकों का सम्मेलन बुलाकर अगले आंदोलन की तैयारी पर विचार किया जाएगा सभा में दरभंगा जिले में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने की मांग की गई दरभंगा जिला के प्रशासन से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग की गई।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …