अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी दिवस: बचपन बचाओ आंदोलन ने बाल तस्करी के विरुद्ध निकाली जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक

सीतामढ़ी : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शनिवार को बचपन बचाओ आंदोलन एवं बाल संरक्षण समिति के द्वारा बथनाहा प्रखंड के रुपोलि गांव में बाल तस्करी की रोक थाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। बथनाहा सरपंच संघ के अध्यक्ष सह बाल संरक्षण समिति के सदस्य दिनेश प्रसाद यादव एवं मध्य विद्यालय रुपौली के प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। जन जागरूकता रैली में शामिल बच्चों के द्वारा लोगों को बैनर पोस्टर के माध्यम से बाल तस्करी की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बताया कि बाल दुर्वव्यपार के शिकार होने वाले बच्चे को अमानवीय परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है हमारे पास ऐसे भी मामले आए जँहा सीतामढ़ी जिला से बच्चों की तस्करी कर अन्य राज्यों में ले जाकर प्रतिदिन 18 से अधिक घंटो तक जबरन बच्चों से बाल श्रम करवाया जाता था उनके साथ मारपीट की जाती थी भोजन तक सही से नसीब नहीं हो पाता था। आज हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि वह बच्चे बचपन बचाओ आंदोलन के पहल से आज आजाद हैं और छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाल तस्करी जैसे अपराध की रोकथाम के लिए लिए हम सभी को आगे आकर एक दूसरे को जागरूक करने की की जरूरत है ,प्रखंड क्षेत्र में अगर कहीं भी बाल तस्करी से संबंधित जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस , बाल संरक्षण समिति एवं बचपन बचाओ आंदोलन के हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर सूचित करे ताकि बाल तस्करी से बच्चों को आजाद करवाकर शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव मध्य विद्यालय रुपौली के प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिक्षक मुकेश कुमार ,अरविंद कुमार गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, मोहम्मद अफजल आलम, पल्लवी प्रिया, सुनीता कुमारी एवं चंदन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal