Breaking News

दरभंगा » विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से डा बैजू ने कुलपति का किया अभिनंदन

विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से डा बैजू ने कुलपति का किया अभिनंदन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शासी निकाय का सदस्य बनाये जाने पर विद्यापति सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की है। शनिवार को संस्थान की ओर से महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कुलपति को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए मिथिला की गौरवशाली परंपरा अनुरूप मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर व पुष्पों की माला प्रदान कर अभिनंदन किया। मौके पर डा बैजू ने कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शासी निकाय का कुलपति प्रो सिंह को सदस्य बनाये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की गरिमा एक बार फिर बढ़ी है। वहीं उनके प्रभावी नेतृत्व में स्थापना के स्वर्णिम वर्ष में इस विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान कायम हुई है। इस अवसर पर डा बैजू के साथ डा अरुण कुमार सिंह व कामाख्या नारायण सिंह भी उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …