Breaking News

दरभंगा में उर्दू कैलेंडर के अनुसार आज 1 तारीख से शुरू हुआ मोहर्रम

दरभंगा में उर्दू कैलेंडर के अनुसार आज 1 तारीख से शुरू हुआ मोहर्रम ! दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी किलाघाट के प्रांगण से हजारों की संख्या में इमाम हुसैन के चाहने वाले परंपरागत तरीके से किलाघाट ,

दरभंगा टावर, मिर्जापुर,नाका नंबर 5 होते हुए विका शाह सलानी मजार पहुंचे जहां से मिट्टी लेकर पुनः किलाघाट मदरसा हमीदिया पहुंचकर आज के कार्यक्रम का समापन हुआ ! इस कार्यक्रम में दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी के सदर डब्बू खान, सचिव रुस्तम कुरैशी, कोषा अध्यक्ष पप्पू खान, वार्ड संख्या 30 के पूर्व वार्ड पार्षद नाफिसुल्हक रिंकू, सरपरस्त जहांगीर कुरेशी,पप्पू खान, मोहम्मद गुलजार के साथ दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे ! मोहर्रम के जुलूस को सुरक्षा मुहैया करता हुआ दरभंगा प्रशासन का दल बल भी दिखा ! इमाम हुसैन का मरसिया बजाता हुआ ,लाठी खेलते हुए खिलाड़ी पूरी उत्साह के साथ दिखे ! आपको बताते चलें कि दरभंगा में मोहर्रम एक अलग अंदाज में बड़े पैमाने पर होता है जो 2 साल से लगभग बंद था इसलिए काफी भीड़ दिखा !

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …