Breaking News

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न 11 अगस्त को पूरे बिहार में निकेलगा तिरंगा मार्च व 15 मार्च को कार्यालय पर होगा झंडा तोलण – कुणाल

 

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न

11 अगस्त को पूरे बिहार में निकेलगा तिरंगा मार्च व 15 मार्च को कार्यालय पर होगा झंडा तोलण – कुणाल

बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार – धीरेंद्र

दरभंगा

भाकपा(माले) जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक जिला सचिव बैद्यनाथ यादव की अद्यक्षता में जिला कार्यालय पंडासराय में देर रात सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल, प्रभारी कॉमरेड धीरेंद्र झा उपस्थित थे।
बैठक में प्रखंड सम्मेलन, प्रतिनिधि चुनाव, जिला सम्मेलन की तैयारी सहित अन्य विषयों पर बातचीत हुई।

बैठक में मुख्य तौर पर जिला सम्मेलन की तैयारी पर बातचीत हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए संविधान-लोकतंत्र तथा आजादी के मूल्यों व सपनों पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ संविधान की प्रस्तावना में लक्षित भारत को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी व लोकतांत्रिक देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए भाकपा-माले प्रतिबद्ध है।
इसके तहत आजादी के 75 साल के मौके पर 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ – शहीदों के सपनों का भारत बनाओ’ नारे के साथ राष्ट्रीय अभियान चलेगा. बिहार में इसकी शुरूआत 11 अगस्त से होगी, जिस दिन 1942 के आंदोलन के दौरान विधानसभा के समक्ष सात नौजवान शहीद हुए थे।

आगे उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 11 अगस्त को तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। साथ ही साथ 15 अगस्त को छोटे-बड़े पार्टी कार्यालयों पर झंडा तोलन कर देश की आजादी में शाहिद हुए लोगो को याद किया जाएगा।

वही बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार में अभी सूखे की स्थिति है. लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में तामझाम व बड़े पैमाने पर खर्च करके भाजपा ने बिहार में सात मोर्चों की अपनी कार्यसमिति की बैठक की। भाजपा बिहार के लिए ऐसी लेबोरट्री है जहां से वह केवल लेना चाहती है, देना कुछ नहीं चाहती।
70 के दशक में लोकतंत्र व मौलिक अधिकारों को सस्पेंड कर देश में थोप दी गई तानाशाही के खिलाफ उभरे देशव्यापी आंदोलन में बिहार अग्रिम मोर्चे पर था. 1977 में आपातकाल से देश को छुटकारा मिला। आज एक बार फिर देश में चल रहे अघोषित आपातकाल के खिलाफ बिहार जनसंघर्ष का केंद्र बन रहा है। 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की वह अगुवाई करेगा।

बैठक में नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, आर के सहनी, नंदलाल ठाकुर, प्रो कल्याण भारती, हरि पासवान, अशोक पासवान, जंगी यादव, धर्मेश यादव, प्रवीण यादव, शिवन यादव, संतोष यादव,पप्पू पासवान, देवेन्द्र कुमार, उमेश साह, भोला पासवान, अमित पासवान, बैद्यनाथ यादव, मनोज यादव, प्रिंस राज, सदीक भारती, भूषण मंडल, सत्यनारायण मुखिया, राजेन्द्र दास, अबधेश सिंह, विनोद भारती,मोहम्मद जमालुद्दीन, केशरी यादव सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …