Breaking News

दरभंगा इन दिनों चोरों का आतंक जारी लगातार इस तरह की घटना देखने को मिलती है।

दरभंगा इन दिनों चोरों का आतंक जारी लगातार इस तरह की घटना देखने को मिलती है।

आपको बताते चलें कि दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के रहने वाले आनंद शंकर पिता स्वर्गीय महेश्वर चौबे जो  मोहल्ला बालूघाट नियर राधारानी मिडिल स्कूल बागमती कॉलोनी के स्थाई निवासी है। दिनांक 8,08,2022 को समय लगभग संध्या 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति किसी कारण वश मेन गेट का दरवाजा खोल कर घर में प्रवेश किया। उसकी गतिविधियों से लग रहा था कि वह बच्चा चोर है जो आए दिन बच्चा चोरी की भी घटना सामने आती है. तकरीबन 15 से 20 मिनट तक वह पूरे कैंपस में इधर-उधर घुमा इसके बाद एक साइकिल जिसकी कीमत लगभग ₹6000 है उसको आसानी से वहां से उठाकर गेट से बाहर निकल कर चलते बना। जो कि यह सारी चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जब हम लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो हम लोगों ने इसे संज्ञान में लिया और विश्वविद्यालय थाना में एक आवेदन दिया विश्वविद्यालय थाना के प्रभारी ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की गिरवान तक पहुंचा जा सकता है. आए दिन इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन देखने को मिलती है चोर आराम से चोरी करते हैं और सीधा वहां से निकल जाते हैं। वही आनंद शंकर ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति का इस तरह से घर के अंदर प्रवेश करना और सामान चोरी करके ले जाना सबसे बड़ी चुनौती पूर्ण देखने को मिलती है. अगर इस तरह की घटना पर प्रशासन पहल नहीं करती है तो इस चोरो का मनोबल बढ़ेगा और आगे इससे भी बड़ी घटना वह करेंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …