Breaking News

दरभंगा यूनेस्को क्लब के सदस्यों की एक अहम बैठक

दरभंगा यूनेस्को क्लब के सदस्यों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे वीर जवान भाइयों की वीरांगनाओं एवं हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी जिन्हें सरकार द्वारा पुरस्कार दिया गया हो उन्हें क्लब के द्वारा 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 14- 8 -2022 को सायं 4:00 बजे से मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में सम्मानित किया जाएगा|
इस संदर्भ में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने बतलाया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरभंगा प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरीक्षक श्री ललन मोहन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि एयर फोर्स दरभंगा के कमांडेंट कैप्टन आर• के• कश्यप, सम्मानित अतिथि नगर विधायक श्री संजय सरावगी एवं कुलसचिव मिथिला विश्वविद्यालय डॉक्टर मुस्ताक अहमद होंगे| कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए वीरांगनाओं को आमंत्रित किया जा रहा है| बैठक मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष अमरनाथ साह, बिनोद कुमार पंसारी, प्रोफेसर रघुनाथ शर्मा ,सुधीर गुप्ता, डॉ सीला साहू ,डॉ राम बाबू खेतान, अमन पाठक, रतन खेड़िया, ललित मिश्रा ,आदित्य सिंह, रामबाबू साह, नीलम अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, नीलम पंसारी, लता खेतान, मिनी प्रियदर्शी आदी ने शिरकत की एवं अपने सुझाव रखे साथ ही कुछ सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेवारी दी गई|

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …