Breaking News

बड़े धूमधाम से मनाया गया राजा सलहेश बाबा की पूजा

बड़े धूमधाम से मनाया गया राजा सलहेश बाबा की पूजा

दरभंगा के वार्ड नंबर 14 चुनाभट्टी मोहल्ले में पासवान समुदाय के लोगो के देखरेख में लगभग सन 1985 ई से श्री श्री 108 राजा सलहेश भगवान की पूजा पासवान समुदाय के लोगों के द्वारा बड़े धूमधाम से किया जाता है वही इस वर्ष भी 2022 के सावन के पूर्णिमा के दिन श्री श्री राजा सलहेश महाराज की भव्य पूजा का आयोजन किया गया जिसमें भगत गनौर पासवान के द्वारा विधिवत रूप से दोपहर के 2:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक पुजा की गई।वहीं इस पूजा मे हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे जहां भगत गनौर पासवान के द्वारा तलवारों पर चढ़ना लाठी का चलाना ,लोटा का चलाना एवं कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व पासवान समाज के दया शंकर पासवान उर्फ़ बाबा पासवान, लाल पासवान ,जितेंद्र पासवान, रोहित पासवान सभी पासवान समुदाय के लोगों की देखरेख में की गयी वही इस पूजा को देखने के लिए भक्तो की भीड़ हजारों-हजार संखया राजा सलहेश महाराज के मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …