Breaking News

छोटे-छोटे बच्चों ने भी भारत देश के 75 वा स्वतंत्रता दिवस एवं अमृत महोत्सव के अवसर पे निकाली साइकिल प्रभात फेरी सुधांशु राज चौधरी  

छोटे-छोटे बच्चों ने भी भारत देश के 75 वा स्वतंत्रता दिवस एवं अमृत महोत्सव के अवसर पे निकाली साइकिल प्रभात फेरी सुधांशु राज चौधरी

रामपुर रह्मगंज निवासी दिव्यांग बैजनाथ कुमार के अध्यक्षता में एवं सुधांशु राज चौधरी के नेतृत्व में भारत देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रामपुर रामगंज दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली जिसमें लगभग 15 से 20 बच्चों ने अपने साइकिल ऊपर तिरंगा ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम की जय घोष करते हुए प्रभात फेरी निकाली या यात्रा रहम गंज से प्रारंभ हुई रह्मगंज चौक नाकाचे डीएमसीएच रोड हॉस्पिटल रोड बेता चौक होते हुए करपुरी चौक,अललपट्टी,दोनार, भटियारीसराय,नाका नंबर 5, विक्रमपुर, मौलागंज होते हुए पुनौरा, रहमगंज, दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रांगण में आकर यह प्रभात फेरी समाप्त हुई. इस मौके पर वार्ड 34 के समाजसेवी गोपाल मल्होत्रा ने कहा भारत के पूरे 75 मा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को होने जा रहा है इस खुशी में पूरे देश भर में सभी भारतीयों ने अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराया यह कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक करना सुनिश्चित किया गया है और सभी राष्ट्रभक्त अपने अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहरा रहे हैं और इस बार भारत की अमृत महोत्सव में सभी देशवासी खुशी और उल्लास के साथ शामिल होंगे 15 अगस्त को हर जगह जगह पर झंडा तोलन कर राष्ट्रीय गान गाकर अपने भारत की शान तिरंगा को सैल्यूट देंगे इस मौके पर सभी स्कूलों में सभी बच्चा एवं शिक्षक भी अपने-अपने स्कूलों से झांकियां निकालेंगे और भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा देश गूंज उठेगा इस यात्रा में शामिल राहुल कुमार गोलू कुमार किशन कुमार प्रेम कुमार टुकटुक कुमार बादल कुमार पृथ्वी कुमार गणेश कुमार राजकुमार गज्जू कुमार शुभम कुमार किट्टू कुमार गोलू कुमार करण कुमार राजकुमार एवं दो दर्जन बच्चों ने मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …