Breaking News

स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सेवा योजना की चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय, दरभंगा इकाई द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वंयसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से मिर्ज़ापुर, राजकुमारगंज, हसन चौक होते हुए टावर चौक तक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें जगह-जगह पर स्वंयसेवकों ने लोगों के घर जाकर उनसे तिरंगा फहराने की अपील की। इससे पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने
महाविद्यालय से रैली को विदा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान से जुड़ा सबसे बड़ा जन जागरण अभियान है और इसका मकसद राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करना है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार झा ने कहा कि सभी स्वंयसेवक इस अभियान को लेकर काफी उत्साहित हैं और आगे भी ये लोग विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर सभी लोगों को इस अभियान को सफल बनाने को प्रेरित करेंगे।
इस अभियान में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों में कुमारी वैष्णवी, आफरीन नाज़, फाज़ला तरन्नुम, रोशनी खातून, आफरीन कैस, फातमा तरन्नुम, आदित्य प्रकाश, अभिनव कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार झा, सेजल कुमारी,प्रज्ञा कुमारी, शिल्पी साक्षी,कुमार हर्ष,गणेश कुमार, अंकित राज और विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …