Breaking News

एनएसएस के स्वंयसेवकों ने सीएम साइंस कालेज में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

एनएसएस के स्वंयसेवकों ने सीएम साइंस कालेज में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 76वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम साइंस कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा रविवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वंयसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने काफी उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर और एनएसएस कार्यालय की सफाई की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छता हमारे नैतिक मूल्यों से जुड़ा होता है। साफ सफाई से न केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि इसका मानसिक प्रभाव भी सकारात्मक रूप से पड़ता है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार झा ने कहा कि एनएसएस द्वारा नियमित रूप से चलाये जाने वाले स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपने परिसर और परिवेश की सफाई के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता कार्यक्रम में फ़ाज़ला तरन्नुम, अमन कुमार झा, सेजल कुमारी, विजय कुमार, नगमा नर्गिस, आदित्य प्रकाश आदि स्वयंसेवको की सक्रिय उपस्थिति रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …