
आजादी 🇮🇳🇮🇳
शान से खड़ा में एक किला हूं
पुरे देश का सबसे ऊँचा किला हूं
दिल्ली लाल किला से भी ऊँचा और भव्य किला हूं में हाँ में दरभंगा लाल किला हूं
हर वर्ष हम इस वीरान किला पे शान से तिरंगा फेहराते हैं इस आशा के साथ की एक दिन सबो का नजर इस किला पर पड़ेगा हमारा किला भी दिल्ली के लाल किला के सामान शान से एक दिन फिर से खड़ा होगा लोग टिकट लेकर इस पर चढ़ेंगे आस पास के जिला के लोग इस ऐतिहासिक किला को देखने आएंगे ये किला आज कुछ नहीं हैं ये बस मिथिला के स्वर्णिम इतिहास और वर्तमान को दिखा रहा हैं अगर आप देखना चाहे तो हम क्या थे और क्या हैं आज? जैसे यह किला आज बर्बाद हो गया हैं वैसे ही हमारा मिथिला बर्बाद हो गया हैं जब किला पर चढ़ा तो कई जगह बड़े बड़े दरार सामने आ गया हैं कभी भी एक दिन बड़ा घटना होगा और शायद यह सुनने को ना मिले की इसको तोड़ कर हटा दिया जाएगा हाथ जोड़ प्रार्थना करते हैं आप सभी से इस विरासत को बचा लीजिये हम उठेंगे हम बोलेंगे ये विरासत बचेगा यकीन मानिये जिस दिन ये विरासत फिर से खड़ा होगा उस दिन हमारा मिथिला भी पुरे देश के सामने एक दिन शान से खड़ा होगा अपने इस ऐतिहासिक किला पर कुछ बोलिये कुछ लिखिए चर्चा कीजिये प्रश्न कीजिये एक दिन लड़ने भी उतरना होगा और अब जल्दी कुछ करना होगा नहीं तो ये विरासत हमारा नष्ट हो जाएगा समय काफी कम हैं अब इंकलाब जरुरी हैं —
15 अगस्त के शुभ अवसर पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन और गौरवशाली दरभंगा टीम के द्वारा दरभंगा लालकिला पर शान से फेहराया गया तिरंगा
जय हिन्द जय भारत जय मिथिला
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal