Breaking News

दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फ़हराया तिरंगा

दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फ़हराया तिरंगा


दरभंगा, 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा पूर्वाह्न 10:15 बजे झंडोत्तोलन किया गया।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के अवसर पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बीएमपी-13 के जवानों द्वारा सलामी दी गयी।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम कुमार गौरव, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा “राजा”, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार एवं अन्य  जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, दरभंगा, समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …