Breaking News

राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर बने बिहार के नये शिक्षा मंत्री 

राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर बने बिहार के नये शिक्षा मंत्री

शिक्षामंत्री प्रो. चन्द्र शेखर जी को शिक्षक भाई-बहनों के तरफ से हार्दिक स्वागत करते है। आशा है, आप शिक्षकों को उनका वाजिब हक दिलवाने तथा शिक्षकों की लम्बित सभी समस्याओं का समाधान की दिशा में निश्चित रूप से कार्य करेंगे।

आईये जानते हैं नये
शिक्षामंत्री के बारे में

महागठबंधन की सरकार में मधेपुरा से राजद विधायक प्रो.चंद्रशेखर उम्र 61 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट (साइंस) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वे दूसरी बार मंत्री बने हैं। इससे पहले 2015 में महागठबंधन की सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बनाए गए थे। उन्‍हें इस बार बिहार का *शिक्षा मंत्री* बनाया गया है। प्रो.चंद्रशेखर तीन बार लगातार विधायक बन मधेपुरा का कर रहे हैं नेतृत्व 2020 में उन्होंने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव व जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल को परास्त किया था।

वर्ष 2010 में प्रो.चंद्रशेखर जदयू के रमेंद्र कुमार रवि को 11 हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। दूसरी बार 2015 में उन्होंने भाजपा के विजय कुमार विमल को 37 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। इस बार उन्हें मंत्री बनाया गया था। 2020 में उन्होंने जदयू के निखिल मंडल को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर विधायक बने। इस चुनाव में जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी चुनाव मैदान में थे। उन्हें भी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था।

Check Also

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा भू अभिलेख तथा परिमाप निदेशालय बिहार सरकार द्वारा नवनियुक्त सर्वेक्षण कर्मियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ।

🔊 Listen to this   दरभंगा प्रेक्षागृह में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण …