अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा द्वारा कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से मिथिला विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा की आज महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र – छात्रा ही देश के भविष्य हैं। जब हम आम छात्रों में राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न होगी तो यह देश स्वतः रोज नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य है की छात्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण। हमारे छात्र सशक्त होंगे तो राष्ट्र विश्वगुरु बनकर रहेगा।
जिसमे महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष का दायित्व रितेश कुमार को सौंपा गया हैं। वही उपाध्यक्ष के दायित्व में रोहित, सुमित और ख्याती कुमारी हैं। कॉलेज मंत्री सत्यम कुमार बने हैं तो सह मंत्री के रूप में आशीष कुमार, सूरज कुमार, कुमारी इशिता और अभिषेक कुमार को दायित्व मिला है। सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार , NSS प्रमुख अनुराग कुमार , SFD प्रमुख सौरभ कुमार और और SFS प्रमुख सुमित कुमार आदि को नये दायित्व के जिम्मेवारी मिली
इस इकाई गठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष गौरव , पूर्व जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री सह सदस्यता व इकाई गठन प्रभारी अमित शुक्ला ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal