Breaking News

हिंदी समाहार मंच दरभंगा के तत्वावधान में साहित्यकार शंभु अगेही स्मृति दिवस का आयोजन त्रिध्वन्या, शुभंकरपुर,दरभंगा में किया जाएगा।

हिंदी समाहार मंच दरभंगा के तत्वावधान में साहित्यकार शंभु अगेही स्मृति दिवस का आयोजन त्रिध्वन्या, शुभंकरपुर,दरभंगा में किया जाएगा।

शंभु अगेही के महाप्रयाण दिवस 24 08 2022 को अपराह्न 1 बजे सारस्वत समारोह आयोजित है। इस अवसर पर “अतीत के आईने में अगेही- संपादक : अमिताभ कुमार सिन्हा ,दरभंगा,जीवन दर्पण लेखक-डॉ दयानंद झा,दरभंगा,आखर पांती – लेखक-डाॅ शारदाचरण ,मुज्जफ़रपुर, धूंधलकों के बीच लेखक लेखक-हरिनारायण गुप्त,मुज्जफ़रपुर, नटखट राजु-डॉ सतीश चंद्र भगत दरभंगा, शवता- सुधांशु कुमार चक्रवर्ती (हाजीपुर )के पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा द्वितीय सत्र में स्नेह शंभु अगेही शिखर सम्मान के अंतर्गत डॉ चंद्रभानु सिंह, दरभंगा ,डॉ दयानंद झा ,दरभंगा, डॉ संजय पंकज मुजफ्फरपुर, उदय नारायण सिंह, मुजफ्फरपुर ,उषा किरण श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर, ओम प्रकाश पांडेय,पटना ,रविंद्र कुमार रतन हाजीपुर ,उषा किरण श्रीवास्तव,दुखित महतो भक्त राज, समस्तीपुर ,मीम सरवर,पंडोलवी,को सम्मानित एवं अलंकृत किया जाएगा ।इस अवसर पर अगेही का रचना संसार विषय पर विचार गोष्ठी के साथ-साथ भव्य कवि सम्मेलन आयोजित है। विदित हो कि इसमें दरभंगा जिला के अलावे सीतामढ़ी, रक्सौल ,समस्तीपुर ,मधुबनी मुजफ्फरपुर वैशाली ,पटना आदि के भी प्रमुख साहित्यकारों के उपस्थित रहने की संभावना है।
अमिताभ कुमार सिन्हा
सचिव

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …