दरभंगा
दिनांक 21-12 – 2019 की अधिसूचित सीनेट की बैठक में अभिषद् , विद्वत परिषद , वित्त समिति,

अंकेक्षण समिति आदि हेतु सदस्यों का चुनाव स्थगित हो गया है। दिनांक 13 – 12 -2019 की अभिषद् की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया । कुलपति प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन पदों पर चुनाव हेतु सीनेट की एक बैठक दिनांक 01-02-2020 को बुलाने का आदेश जारी कर दिया है । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विद्वत परिषद सदस्य निर्वाचन हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 12- 12- 2019 एवं अभिषद् सदस्य निर्वाचन हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 14 -12 -2019 थी। कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी नामांकन को बरकरार रखते हुए दिनांक 01-02 -2020 की बैठक में इन पदों पर चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने का एक और अवसर प्रदान किया जाएगा जिसका कार्यक्रम यथा समय प्रकाशित किया जाएगा। सीनेट की बैठक दिनांक 21-12 -2019 के संपूर्ण कार्य सूची में तदनुसार संशोधन कर दिया गया है। चुनाव को छोड़कर बजट सहित अन्य प्रस्ताव सीनेट की अधिसूचित बैठक दिनांक 21-12-2019 में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाएंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal