Breaking News

 दरभंगा प्रधान डाकघर के पब्लिक हॉल में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की बैठक

दरभंगा प्रधान डाकघर के पब्लिक हॉल में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की कार्यकारिणी समिति की बैठक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष  सुनील कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित एवं प्रमंडलीय मंत्री  राज किशोर सहनी के संचालन किया गया। कार्यकारिणी समिति की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर जीडीएस कर्मचारियों ने बारी बारी से चर्चा की। बैठक में जीडी एस कर्मियों को जबाव देते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री श्री राज किशोर सहनी ने कहा है कि स्थानीय समस्याओं से डाक अधीक्षक महोदय को पत्र के माध्यम से एवं मिलकर ध्यान आकृष्ट कराया गया है और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन ही आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने से जीडीएस कर्मचारियों में नाराजगी है। जैसे डाक विभाग द्वारा प्रदत्त शिशु शिक्षण भत्ता का वर्ष 2019/2020 2020/2021 एवं 2021/2022 के लिए आवेदन देने के बावजूद भी स्वीकृति प्रदान नहीं किया गया है। 02 कम्बाइंड ड्यूटी भत्ता दिनांक 01.07.2018 से बढ़े हुए दर से जीडीएस कर्मचारियों के द्वारा दिए गए आवेदन देने के बावजूद भी प्रमंडलीय कार्यालय के द्वारा स्वीकृति नहीं दिया गया है। 03 कार्यालय रखरखाव भत्ता दिनांक 01.07.2018 से 250 से बढ़ाकर 500 रूपया किया जाय। 04 स्थानांतरण के लिए आवेदन देने के बावजूद भी नही किया गया है। उदाहरण स्वरूप मोहन झा,गणेश कुमार यादव, मो0 फिरदौस शमसी आदि ने दिया। साथ ही साथ सितम्बर 2022 में प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए निर्णय लिया। और जुलाई 2022 से जीडीएस कर्मचारियों के एवजी को वेतन नहीं मिलने से आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में प्रमंडलीय सहायक मंत्री श्री मिथिलेश यादव, अगम प्रसाद,राजेश कुमार, उमेश मंडल, मो0 कलम,मोहन झा, गणेश कुमार यादव,अजय कुमार साह,अखिलेश कुमार, राज नारायण प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …