Breaking News

विश्वविद्यालय परिसर समेत विभिन्न इकाई एवं महाविद्यालयों में चलाया गया सदस्यता अभियान

विश्वविद्यालय परिसर समेत विभिन्न इकाई एवं महाविद्यालयों में चलाया गया सदस्यता अभियान…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान लगातार विभिन्न स्थानों पर जारी हैं, नगर सह मंत्री रवि यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व अभियान है विद्यार्थी परिषद छात्रों में सामाजिक व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है।
शोध प्रमुख वागीश झा एवं आशुतोष गौरव ने कहा की सदस्यता अभियान में नए छात्रों को राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रप्रेम का बोध कराने का काम प्रारंभ किया गया है, विद्यार्थी परिषद नगर के अलावा गांव में प्रखंडों में विभिन्न इकाइयों में जाकर छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विभाग संयोजक उत्सव परासर एवं नगर मंत्री सूरज ठाकुर ने कहा कि परिषद प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाता है इस वर्ष भी 20 अगस्त से 05 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, महाविद्यालय से लेकर विश्विद्यालय परिसर में छात्रों को संगठन से जोड़ा जा रहा है ।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, विभाग संयोजक उत्सव पराशर नगर मंत्री सूरज कुमार ठाकुर,अभिषेक कुंदन , आशुतोष गौरव,वागीश कुमार, कृष्णा अनुराग ,रोहित कुमार,प्रभात कुमार, लव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …