अब अनमोल एप्प और आरसीएच वेब पोर्टल से कि जाएगी गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्यय की मॉनेटरिंग
– बनारस स्टेट कैंपस समस्तीपुर में प्रखंड स्तरीय नामित मास्टर ट्रेनर एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
– जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, पीरामल के प्रोग्राम लीड, तथा केयर इंडिया के डीटीओ ऑन ने संयुक्त रूप से दी प्रशिक्षण
समस्तीपुर जिले में अब अनमोल एप्प और आरसीएच वेब पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्यय की मॉनेटरिंग की जाएगी। सरकार के सुरक्षित संस्थागत प्रसव और सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं के साथ ही नवजात शिशु और छोटे बच्चों के स्वास्थ्यय कि नियमित मॉनेटरिंग के लिए अनमोल एप्प और आरसीएच वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है। इसको ले बनारस स्टेट कैंपस समस्तीपुर में 4 वैच बनाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली भी एएनएम जो मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित है उसके साथ प्रखंड स्तर पर नामित चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचम, बीसीएम प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी को अनमोल एप्प और आरसीएच वेब पोर्टल के तकनीकी पहलुओं और उसके बेहतर इस्तेमाल के लिए केयर इंडिया के डीटीओ ऑन अभिकल्प मिश्रा और जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी आलोक कुमार एवं पीरामल के प्रोग्राम लीड मनीष कुमार ने प्रशिक्षण दिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया, मातृ और शिशु स्वास्थ्यय टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाली एएनएम एवं प्रखंड स्तर पर नामित चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचम, बीसीएम, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी को अनमोल एप्प और आरसीएच वेब पोर्टल के तकनीकी पहलुओं और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी गई। मौके पर उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, सभी मास्टर ट्रेनर बेहतर तरीके से इस एप्प का इस्तेमाल करें ताकि मातृ – शिशु स्वास्थ्यय के सटीक आंकड़े प्राप्त हो सके।
मातृ शिशु की होगी बेहतर देखभाल :
केयर इंडिया के डीटीओ ऑन अभिकल्प मिश्रा ने बताया, अनमोल एप्प पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एएनसी जांच का विवरण, प्रसव के परिणाम, सीएचसी प्रसवोत्तर देखरेख, शिशु कि देखभाल, मातृ मृत्यु सूची, शिशु कि देखभाल, शिशु जन्म का सीधा पंजीकरण के साथ ही शिशु स्वास्थ्यय की भी ट्रैकिंग हो सकेगी।
नियमित टीकाकरण की हो सकेगी ट्रैकिंग :
पीरामल के प्रोग्राम लिड मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ ही उनके शिशुओं की पूरी देखभाल संभव हो सके और नियमित टीकाकरण में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए ही अनमोल बनाया गया है। इसमें पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहता है जिससे कार्यों में सही गति आएगी।
आरसीएच पोर्टल एवं अनमोल ऐप्प पर पंजीकरण-
सिविल सर्जन डॉ. एस.के चौधरी ने बातया आरसीएच पोर्टल एवं अनमोल एप्प पर योग्य दंपत्ति, गर्भवती माता एवं नवजात शिशु के पंजीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। इसमें प्रखंड स्तर से स्वास्थ्य उपकेंद्र की जितने भी गर्भवती माता, नवजात शिशु आते हैं या चिन्हित होते हैं उनको यथाशीघ्र आरसीएच पोर्टल पर इंट्री करने हेतु निर्देश दिया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal