Breaking News

 संगीत एवं नाट्य विभाग, ल. न. मि. वि. वि. ,दरभंगा में “स्पिक मैके,नई दिल्ली” और “संगीत एवं नाट्य विभाग” के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “सोदाहरण व्याख्यान सह गायन” आयोजित किया गया.

संगीत एवं नाट्य विभाग, ल. न. मि. वि. वि. ,दरभंगा में “स्पिक मैके,नई दिल्ली” और “संगीत एवं नाट्य विभाग” के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “सोदाहरण व्याख्यान सह गायन” आयोजित किया गया ।जिसमें विशेषज्ञ के रूप में पद्मभूषण पण्डित साजन मिश्र जी पधारे  एवं उनके साथ तबला संगत किया पंडित मिथिलेश झा ने।हार्मोनियम पर संगत कर रहे थे पण्डित धर्मनाथ मिश्र जी एवं मुखर समर्थन किया स्वयं पण्डित साजन मिश्र जी के सुपुत्र श्री स्वरांश मिश्र ने ।इस मौके पर उपकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा,वित्त परामर्शी श्री कैलाश राम, विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण,डीन लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ एवं सभी अतिथि कलाकारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अमृता कर्मकार एवम पूजा के सरस्वती वंदना गायन के बाद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पुष्पम नारायण ने स्पीक मैके के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवम अतिथियों का स्वागत किया।आरंभ में राग तोड़ी की प्रस्तुति ने सबको संगीत रूपी समुद्र में गोते लगाने का अनोखा अवसर दिया।हर एक तान और हर एक स्वर ने श्रोताओं के हृदय को उद्वेलित किया और तालियों की गड़गड़ाहट लगातार प्रेक्षागृह में गूंजती रही। राग की प्रस्तुति के बाद पंडित जी ने बहुप्रसिद्ध भजन “हे गोविंद राखु शरण” की प्रस्तुति दी,जिसने सबके मन को मोह लिया और सभी संगीत प्रेमी, स्वरों की कोमल धारा में साथ बहने लगे और इस संगीतमयी सफ़र में खो से गये। प्रस्तुति के दौरान पण्डित जी ने संगीत की कुछ महत्वपूर्ण बारीकियों के बारे में भी छात्र छात्राओं को बताया।साथ ही संगीत को साधने और उसको प्रस्तुत करने के रहस्य की भी संक्षिप्त व्याख्या की।प्रस्तुति के उपरांत प्रो. डॉली सिन्हा ने भी कार्यक्रम के संदर्भ में अपना वकतव्य दिया ।ततपश्चात पण्डित साजन मिश्र जी ने भी अपने अनुभव और आशीर्वचन के रूप में अपनी बातें रखीं।प्रस्तुति के बाद सभी अतिथि कलाकारों को अंगवस्त्र, पाग एवं मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया गया।मंच संचालन की ज़िम्मेदारी ऋषभ एवं निखिल ने निभाई।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नित्यप्रिय प्रलय ने किया।मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग एवं विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …