Breaking News

नगर परिषद जाले की प्रारूप मतदाता सूची हुई प्रकाशित

 

नगर परिषद जाले की प्रारूप मतदाता सूची हुई प्रकाशित

प्रपत्र-2 में दावा तथा प्रपत्र-3 में आपत्तियां, 14 सितंबर तक दायर करायी जा सकेगी

दरभंगा, – निबंधन पदाधिकारी (नगर पालिका)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा द्वारा पत्र जारी करते हुए बताया गया कि नगर परिषद जाले के वार्ड संख्या 1 से 25 तक के लिए प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।
प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में तथा दर्ज नाम के विरुद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र-3 में दिनांक 01 सितंबर 2022 से 14 सितंबर 2022 तक दायर करवायी जा सकेगी।
रिवाईजिंग अथॉरिटी, जिनके समक्ष ऐसे दावे एवं आपत्तियां दायर की जा सकती है, श्री दीनबंधु दिवाकर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले जिनका पता प्रखंड कार्यालय, जाले, जिला दरभंगा है।
दावे एवं आपत्तियां रिवाईजिंग अथॉरिटी को संबोधित किए जाएंगे या तो सूचना में विनिर्दिष्ट रिवाईजिंग अथॉरिटी के समक्ष उपस्थापित किए जाएंगे या डाक द्वारा भेजे जाएंगे ताकि उन्हें दिनांक 14 सितंबर 2022 तक प्राप्त हो सके।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …