दरभंगा के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया एवं बैजयंती खेड़िया के आवासीय परिसर मे गणेश पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा
है। दरभंगा शहर के पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया तथा बैजयंती खेड़िया ने आज दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक गणाध्यक्ष गणपति की पूजा अर्चना की। बंगलागढ़ स्थित खेड़िया निवास के पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा फूल पत्तियों से मनोहारी दृश्य उपस्थित किये गये हैं। फूल पत्तियों से द्वार पर बनाया गया राष्ट्रीय पक्षी मयूर एकदम जीवंत हो उठा है। पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि उनके यहाँ पिछले पचासी वर्षों से गणेश पूजनोत्सव आयोजित किया जा रहा है। श्री खेड़िया ने बताया कि मेरे दादा जी मुरलीधर खेड़िया ने वर्ष 1938 से यहाँ श्री गणेश की आराधना शुरू की जिसको हमारे पिता जी गौरीशंकर खेड़िया और उनके पश्चात हम सभी भाइयों ने अब तक जारी रखा है। भगवान श्री गणेश के दर्शन करने के लिए दूर दूर से भक्तों का आगमन हो रहा है। आकार्षक पंडाल और भव्य तोरणद्वार का निर्माण किया गया है। बिजली के बल्बों के जगमगाहट से रात का नजारा देखते ही बनता है ।
खेड़िया निवास बंगलागढ़ मे आयोजित होने वाला छह दिवसीय गणेश पूजनोत्सव 5 सितंबर तक चलेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal